दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में नाबालिग की मौत; क्या बोलीं CM रेखा

दिल्ली के शालीमार में एक टेम्पो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक 12 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने हैदरपुर के अंबेडकर नगर निवासी मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं होते, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

दिल्ली : शालीमार बाग क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण नहीं होते, तो यातायात सुचारु रहता और इस तरह की दुर्घटनाओं तथा जान-माल के नुकसान की संभावना कम हो जाती। लगभग दो महीने पहले भी इसी इलाके में एक पांच वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जो इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

Shalimar Accident

शालीमार हादसा

शालीमार बाग पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम दो नाबालिग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उस इलाके से गुजर रहे थे, जहां नाले और सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण किए गए हैं। हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी इन अतिक्रमणों को हटाने के आदेश दिए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टेम्पो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने हैदरपुर के अंबेडकर नगर निवासी मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं होते, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने कहा कि ये अतिक्रमण पिछली सरकार के कार्यकाल में सरकारी जमीन पर किए गए थे, जिसके कारण लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed