दाऊद की पुश्तैनी प्रॉपर्टी 'मुसाफिरखाना' पर नहीं होगा एक्शन! बॉम्बे हाईकोर्ट ने इतने दिन तोड़फोड़ पर लगाई पाबंदी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के भेंडी बाजार स्थित दाऊद इब्राहिम के परिवार से जुड़ी 150 साल पुरानी मुसाफिरखाना इमारत को गिराने पर 30 नवंबर तक रोक लगा दी है। BMC अब तक 60-70 फीसदी हिस्सा गिरा चुकी है।

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जुड़ी दक्षिण मुंबई के भेंडी बाजार स्थित हाजी इस्माईल हाजी हबीब मुसाफिरखाना इमारत को गिराने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 30 नवंबर तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इमारत में किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। इसमें परिसर में स्थित मस्जिद भी शामिल है। अदालत ने इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया है और कहा है कि अंदर जाना जानलेवा हो सकता है।

Dawood Ibrahim Property, Musafirkhana

दाऊद की संपत्ति मुसाफिरखाना (फोटो-Twitter)

पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित यह इमारत 150 साल से अधिक पुरानी बताई जाती है। कभी यह हज यात्रियों के ठहरने के लिए मुसाफिरखाने के रूप में इस्तेमाल होती थी। बाद में यहां 36 दुकानें और गोदाम बन गए। बताया जाता है कि 1970 के दशक में दाऊद इब्राहिम का परिवार इसी इमारत में रहता था। बाद में इसका इस्तेमाल दाऊद के गैंग के अनौपचारिक ठिकाने के तौर पर भी हुआ।

End of Feed