नोएडा में CBSE परीक्षा के बीच 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, खाली कराए गए कैंपस-Video

नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल आया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। जानकारी मिलते ही, नोएडा पुलिस की टीमें प्रभावित स्कूलों में पहुंच गईं।

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब CBSE परीक्षा के बीच नोएडा से बड़ी खबर सामने आई, यहां के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया और कैंपस खाली कराए गए। धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।

Noida School Bomb Threat

नोएडा में परीक्षा के बीच 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी मिलते ही, नोएडा पुलिस की टीमें प्रभावित स्कूलों में पहुंच गईं। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड यूनिट्स को तैनात किया गया और स्कूल की जगह पर डिटेल में चेकिंग शुरू कर दी गई।

End of Feed