Indigo Flight: शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि लखनऊ-नई दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम है। इसकी जैसे ही जानकारी मिली, प्लेन के टेकऑफ को रोक दिया गया, प्लेन उड़ान भरने को तैयार था, इसके बाद वापस इसे बुलाया गया और इसकी जांच की गई।
इंडिगो प्लेन में बम की खबर निकली फर्जी (फाइल फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- Indigo Flight: बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, टेकऑफ के वक्त रनवे पर हुआ हादसा
जांच के बाद क्या मिला?
लगभग 180 यात्रियों को लेकर यह उड़ान सुबह 10.45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन प्रस्थान से कुछ समय पहले ही चालक दल को संभावित बम धमकी का पता चला। सूचना मिलने के बाद विमान को एप्रन पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
टिशू पेपर पर लिखा था- बम
एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय से एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था, जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि जांच में यह धमकी झूठी निकली। अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं।
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो की ओर से इस मामले को लेकर बयान जारी किया गया है। इंडिगो ने कहा- "12 जून 2026 को लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 में उड़ान भरने से ठीक पहले एक सिक्योरिटी थ्रेट नोटिस किया गया। तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और आवश्यक सुरक्षा जांच करने में हम उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से जरूरी सुरक्षा मंजूरी (क्लियरेंस) मिलने के बाद यह विमान दिल्ली के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगा।
