बिहार के 6 जिलों में अचानक छाया अंधेरा, सायरन बजते ही फुल बत्ती गुल; मॉक ड्रिल में क्या हुआ

बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम मॉक ड्रिल के तहत बिजली सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया। लोगों ने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें भी बंद कर दीं। शहरों में अंधेरा छा गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग, नागरिक सुरक्षा निदेशालय तथा जिला प्रशासन, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पटना सहित राज्य के छह जिलों किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया एवं कटिहार में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Bihar mock drill

बिहार में ब्लैक ऑउट

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के आलोक में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के समन्वित अभ्यास का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान छह परिदृश्य संबंधी मॉक ड्रिल किया गया। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना पटना कंट्रोल रूम से निरंतर स्थिति का जायजा लेते रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से उक्त छह जिलों में आयोजित किए जा रहे मॉक ड्रिल की निरंतर निगरानी की तथा संबंधित जिले के जिला पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

End of Feed