वाराणसी से वडनगर तक BJP की मेगा जनसंपर्क यात्रा, 17 सितंबर से होगा ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्ट अभियान

बीजेपी कार्यकर्ता यात्रा के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और विभिन्न राज्यों की बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी एक महीने का बड़ा राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इस अभियान के तहत वाराणसी और वडनगर से एक साथ यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसका उद्देश्य देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से जोड़ना होगा।

BJP की मेगा जनसंपर्क यात्रा

BJP की मेगा जनसंपर्क यात्रा।

सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी और वडनगर दोनों शहरों से 10-10 टीमें रवाना होंगी। वाराणसी से निकलने वाली टीमें करीब एक महीने की यात्रा पूरी कर वडनगर पहुंचेंगी, जबकि वडनगर से रवाना होने वाली टीमें लगभग एक महीने में वाराणसी पहुंचेंगी।

End of Feed