UP 2027 का रण शुरू! चुनावी तैयारी में फुल एक्टिव भाजपा; नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नया टास्क

भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अनुसार अवध क्षेत्र से 16, कानपुर क्षेत्र से 8, काशी क्षेत्र से 13, गोरखपुर क्षेत्र से 8, पश्चिम क्षेत्र से 10 तथा ब्रज क्षेत्र से 9 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

BJP Accelerates Mission 2027 : भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र कार्यकर्ता है और वे चाहते हैं कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी इस कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का अभिन्न अंग बने। यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

BJP Accelerates Mission 2027 BJP Strategy Meeting

भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक

चौधरी ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करते समय उन्होंने जो बात कही थी, आज उसे वह पुनः दोहराना चाहते हैं कि उनकी राजनीति का केंद्र कार्यकर्ता है और वे चाहते हैं कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी इस कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का अभिन्न अंग बने।कि आज संगठन में कार्य करने के लिए जो पूरी टीम बैठी है, वह उनकी अपनी टीम है और वे हर परिस्थिति में पूरी टीम के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

End of Feed