MLC सुरेंद्र चौधरी ने धोबी समाज के साथ की बैठक, सामाजिक भागेदारी को लेकर बताया प्लान

उत्तर प्रदेश में जातिगत गणित को सेट करने के लिए एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने अपने बहुखंडी आवास पर अपने धोबी समाज की बैठक बुलाई, जहां समाज की बेहतरी के लिए चर्चा हुई। उन्होंने समाज के युवाओं के रोजगार समेत अन्य मुद्दों को उठाने की बात कही।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जातिगत गणित को मजबूत करने और संगठनात्मक तैयारी को धार देने के लिए एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने अपने बहुखंडी आवास पर धोबी समाज की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में जिले-जिले से आए प्रतिनिधियों, समाज के प्रमुख लोगों और युवाओं ने भाग लिया। बैठक में सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य की राजनीति में हर समाज की भूमिका अहम है, लेकिन धोबी समाज को उसका उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। हम आज अपने समाज की वजह से ही यहां पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में समाज को संगठित होकर आगे आना होगा, तभी नीति-निर्माण में उसकी भागीदारी बढ़ सकेगी।

BJP MLC Surendra Chaudhari

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी (फोटो-ट्विटर)

क्या है आगे का प्लान

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर पर समितियां बनाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को शिक्षा तथा कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान किया। चौधरी ने यह भी आश्वासन दिया कि समाज की समस्याओं आरक्षण, रोजगार, आवास और व्यवसाय से जुड़ी दिक्कतों को सरकार और सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के अंत में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए तथा आने वाले दिनों में क्षेत्रवार संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ती है।

End of Feed