जमुई छेड़छाड़ मामले में अब लालू यादव की बेटी मीसा के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, नाबालिग को लेकर लगे हैं ये आरोप

जमुई में नाबालिग के सात हुई छेड़छाड़ के मामले में लालू यादव की बेटी मीसा भारती भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ गई हैं। उनके खिलाफ भाजपा एमएलसी ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप हैं कि मीसा भारती ने नाबालिग पीड़िता की तस्वीर मीडिया के सामने दिखाई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा किया,

बिहार के जमुई में नाबालिग के साथ हुई कुत्सित घटना को लेकर सियासी विवाद और तेज हो गया है। जहां विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं वहीं अब भाजपा भी इसे लेकर विपक्ष के खिलाफ उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी की एमएलसी शीला पंडित ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मीसा भारती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही आरोप लगाया है कि मीसा भारती ने नाबालिग पीड़िता की तस्वीर मीडिया के सामने दिखाई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उसकी पहचान उजागर होने की आशंका पैदा हुई।

मीसा भारती।

मीसा भारती।

इसे लेकर शीला पंडित ने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज करने, संबंधित वीडियो फुटेज, तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित रखने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

End of Feed