'शरद पवार ने कई पद संभाले, पर किसानों की नहीं रोक सके आत्महत्या', शाह के भाषण की बड़ी बातें

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने 1978 से महाराष्ट्र में विश्वासघात और छल-कपट की राजनीति की, जिसका अंत विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत और स्थिर सरकार बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे, लेकिन वह किसानों की आत्महत्या को नहीं रोक सके।

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने 1978 से महाराष्ट्र में विश्वासघात और छल-कपट की राजनीति की, जिसका अंत विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत और स्थिर सरकार बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य-स्तरीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने पिछले साल के चुनाव में वंशवाद और विश्वासघात की राजनीति को खारिज करके शरद पवार और शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी।

End of Feed