आज का मौसम, 13 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
कोलकाता में आज कैसा रहा मौसम का हाल?
कश्मीर में तापमान में गिरावट, आसमान साफ
पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी
राजस्थान में घने कोहरे के बीच कड़ाके की सर्दी बरकरार
दिल्ली में आज 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज
दिल्ली में कोहरे और शीतलहर के कारण एयरपोर्ट से फ्लाइटें प्रभावित
गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय शहर में कोहरे की मोटी परत देखने को मिलेगी। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।
यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, मथुरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और इवाटा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा बिहार के अधिकतर जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। लोगों को सड़क यात्रा करते हुए लाइट जलाकर, धीमी गति में सतर्क रहते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम केंद्र, जयपुर ने राजस्थान के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां और कोटा शामिल है।
