मुंबई

'मैं चाणक्य नहीं हूं...', CM फडणवीस ने आखिर क्यों कहीं यह बात

Chanakya Niti: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में खुद को एक साधारण कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाणक्य नहीं हूं। मैं एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं यहां चाणक्य नाटक देखने आया हूं।

Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो साभार: @Dev_Fadnavis)

Photo : Twitter

Chanakya Niti: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में खुद को एक साधारण कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाणक्य नहीं हूं। मैं एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं यहां चाणक्य नाटक देखने आया हूं।

क्या कुछ बोले CM फडणवीस

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में फडणवीस ने कहा कि मैं चाणक्या नहीं हूं। मैं एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं यहां चाणक्य नाटिका देखने आया हूं। यह 1710वां नाटक है। चाणक्य नाटिका सभी को देखना चाहिए। इतने सालों के बाद भी जब राजनीति और विदेश नीति पर विचार किया जाता है तो आचार्य चाणक्य का नाम जरूर आता है। आचार्य चाणक्य नाटिका 2500 साल पहले तैयार की गई थी।

उद्धव की फडणवीस संग बढ़ रही नजदीकियां

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की नजदीकियां इन दिनों बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कुछ वक्त पहले उद्धव ठाकरे ने फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद सामना में छपे लेख में फडणवीस की जमकर तारीफ हुई और मुख्यमंत्री को 'देवा भाऊ' बताया गया। साथ ही कहा गया कि उन्होंने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गढ़चिरौली जिले का दौरा किया और विकास का एक नया अध्याय शुरू किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article