पीएम की तेल बचाने की अपील का असर नहीं, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर निकले मध्य प्रदेश में भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर सैकड़ों गाड़ियों के साथ भोपाल में पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इसे लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश से तेल बचाने की अपील के अगले ही दिन, भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे इस 'शक्ति प्रदर्शन' के कारण सड़कों पर भारी जाम लगा। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी लोगों से पेट्रोल बचाने की अपील कर रहे हैं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के निगम मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त हुए नेता सैकड़ों गाड़ी के काफिला लेकर सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन करने निकल रहे हैं।

bhopal

सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर निकले मध्य प्रदेश में भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष नियुक्त हुए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से भोपाल तक सैकड़ो गाड़ियों से अपने समर्थकों के साथ पहुंचे

End of Feed