UP फतह के मिशन पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,योगी-केशव संग हुई बैठक;आम की दावत के बीच बना 2027 का ब्लूप्रिंट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नेताओं के बीच चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ आम की दावत भी हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इन दिनों यूपी को मथने निकले हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दे रहे हैं। अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के CM आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें आम की दावत दी गई, जिसका उन्होंने खूब मजा लिया।

नितिन नवीन ने लिए आम की दावत के मजे।

नितिन नवीन ने लिए आम की दावत के मजे। (फोटो- @kpmaurya1)

इसके अलावा, नितिन नवीन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और राजग सहयोगियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।

End of Feed