बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए विस्फोटकों का जखीरा बरामद, 711 BGL सेल जब्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 711 BGL सेल बरामद किए। ताड़पाला FOB के पास मिले विस्फोटकों के बाद इलाके में डी-माइनिंग अभियान चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Chhattisgarh, Bijapur) में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने जंगल में छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 711 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल मिले हैं। सुरक्षाबलों ने सभी विस्फोटकों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका है कि इलाके में अभी भी IED और अन्य विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई हो सकती है।

bijapur chhattisgarh 711 bgl shells recovered by CRPF in naxal operation

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में CRPF को मिली बड़ी कामयाबी (Image Credit- iStock)

संयुक्त टीम ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस कार्रवाई में जिला पुलिस, CRPF की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला FOB के पास केजी हिल्स में विस्फोटकों का जखीरा मिला। ये सभी BGL सेल ताड़पाला FOB से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में छिपाकर रखे गए थे। जवानों ने सावधानी बरतते हुए सभी 711 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद इलाके में अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और तलाशी अभियान पर जोर दिया जा रहा है।

End of Feed