बिहार में कल का मौसम : बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठनका गिरने की आशंका

बिहार में मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार की राजधानी पटना और कई अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राज्य में कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Bihar ka mausam

बिहार में कल ठनका का खतरा

IMD के अनुसार बिहार में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खास तौर पर खुले स्थानों पर रहने या खेतों में काम करने वाले किसानों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।

End of Feed