Bihar Weather Update: अर्नब तूफान का कहर, धान की फसल को नुकसान, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में अर्नब तूफान के असर से 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। मधुबनी और सीतामढ़ी में रेड अलर्ट के बीच धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Bihar Weather Update: बिहार में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में कल यानी गुरुवार 29 अक्टूबर से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को बेगूसराय, बेतिया, समस्तीपुर, गोपालगंज, पटना और अररिया सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 33 जिलों में बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। इनमें मधुबनी और सीतामढ़ी में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट है। वहीं, 4 जिलों में ऑरेंज और 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Update30 October

बिहार में आज कई जिलों में आंधी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, Cyclone Arnab के चलते उत्तर बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार 1 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

End of Feed