Bihar Weather: बिहार में कंपकंपाती ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत, कोल्ड डे और कोहरे का बड़ा अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: नए साल की दहलीज पर खड़ा बिहार कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीत दिवस की चपेट में है। पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे दिन में भी सर्दी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-December-2025: बिहार में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच होने जा रही है। पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार ने कनकनी को और बढ़ा दिया है, जिससे लोगों को दिन में भी ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस और कोहरे की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी और अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

bihar weather today

बिहार में नए साल पर भी रहेगा कोहरे-शीतलहर का साया

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति दर्ज की जा सकती है। 1 जनवरी को उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में कोल्ड डे और पूरे राज्य में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान पछुआ हवा चलती रहेगी, जिससे ठंड और ज्यादा तीखी महसूस होगी। बीते दिन राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। बिहार में न्यूनतम तापमान 7.7 से 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.7 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। गया, औरंगाबाद और नालंदा में भीषण शीत दिवस दर्ज हुआ, जबकि डेहरी में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

End of Feed