'ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दें'...SIR के विरोध में पटना में आइसा का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े; पुलिस के साथ झड़प

पटना में आइसा और आरवाईए के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। इस बीच, गांधी मैदान के निकट जेपी गोलंबर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए।

पटना : दिल्ली समेत देश के कई शहरों में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन की आंच बिहार तक पहुंच गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के छात्र और युवा संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में प्रदर्शन किया और एक रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान रैली गांधी मैदान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई और बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

Bihar SIR Protest AISA

एसआईआर के खिलाफ बिहार में आइसा का विरोध-प्रदर्शन (फोटो-Twitter)

अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के सदस्यों ने मार्च के दौरान ’ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। इस बीच, गांधी मैदान के निकट जेपी गोलंबर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और डाकबंगला चौराहे की ओर आगे बढ़ गए।

End of Feed