Bihar News: इन 11 प्रमुख शहरों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक, जानें कारण

बिहार में 11 नए उपनगर बसाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौथरी की पहली कैबिनेट बैठक में 22 बड़े फैसले लिए गए।

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट बैठक में बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 11 शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक लगा दी गई है। CM Samrat Choudhary की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे चर्चित फैसला सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का है।

Bihar News CM Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी की कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार राज्य सरकार पटना, गया, मुंगेर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सोनपुर सहित 11 प्रमुख शहरों के आसपास आधुनिक उपनगर (Satellite Cities) बसाने जा रही है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा में यह प्रतिबंध 30 जून 2027 तक, जबकि पटना और अन्य शहरों में 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा।

End of Feed