Bihar: सारण में बंदूक लहराने वाला SHO हुआ सस्पेंड, राहत सामग्री बांटते समय लोगों पर तान दी थी पिस्टल

Saran News: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान पीड़ितों पर पिस्तौल तानने वाले मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Saran News: बिहार के सारण जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत सामग्री बांटने के दौरान मकेर थाना अध्यक्ष (SHO) संग्राम कुमार सिंह द्वारा जनता पर पिस्तौल तानने का मामला तूल पकड़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bihar Flood Relief Pistol police suspend

राहत बांटने पहुंचे SHO ने लहराई थी पिस्तौल

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही थी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मकेर के थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह आपा खो बैठे। सोशल मीडिया पर तेजी से फैले वीडियो में थानाध्यक्ष कथित तौर पर हाथ में पिस्टल लेकर राहत की आस लगाए खड़े बाढ़ पीड़ितों की तरफ तानते और धमकाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में पुलिस के इस तानाशाही रवैये को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।

End of Feed