बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, सम्राट चौधरी के आवास पर आज जुटेंगे NDA विधायक

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाली जंग अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 16 मार्च को होने वाले मतदान से पहले सूबे का सियासी पारा ऊंचा है। एक तरफ सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपनी ताकत झोंक रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष का महागठबंधन सेंधमारी और छोटे दलों के भरोसे अपनी गोटियां सेट करने में लगा है। इसी को लेकर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के घर पर विधायकों की डिनर पार्टी है।

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया है। विधायकों की संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खाते में दो-दो सीटें जाना लगभग तय है, लेकिन असली पेच पांचवीं सीट को लेकर फंसा है। रणनीतियों और बैठकों के दौर के बीच अब सारा दारोमदार निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों के पाले में चला गया है।

samrat chaudhary

आज रात सम्राट चौधरी के घर डिनर पार्टी (फाइल फोटो | PTI)

पांचवीं सीट का पेचीदा गणित

वर्तमान विधानसभा के आंकड़ों पर गौर करें तो NDA को अपनी पांचवीं सीट सुरक्षित करने के लिए 3 अतिरिक्त विधायकों की दरकार है। वहीं, महागठबंधन की राह थोड़ी ज्यादा मुश्किल है, उसे अपनी जीत के लिए 6 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है। यही 3 और 6 का अंतर बिहार की राजनीति में 'ऑपरेशन डिनर' और गुप्त बैठकों की वजह बना हुआ है।

End of Feed