बिहार मानसून सत्र से पहले नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, भरत तिवारी एनकाउंटर पर विधानसभा में हंगामे के आसार

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और आगामी मानसून सत्र को लेकर चर्चा की। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो अप्रैल में नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद पहला पूर्ण सत्र होगा।

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार में आगामी मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें आगामी विधानसभा सत्र और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "आज बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से एक आत्मीय मुलाकात हुई।"

Bihar Assembly Monsoon Session

नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी (Photox/@samrat4bjp)

वहीं, बिहार भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस अनौपचारिक बैठक के दौरान कई समसामयिक मुद्दों पर बातचीत हुई। नीतीश कुमार (Samrat Choudhary and Nitish Kumar Meeting) का लंबा राजनीतिक अनुभव और उनका मार्गदर्शन हमेशा सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत रहता है। गौरतलब है कि पिछले अप्रैल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद, यह बिहार विधानसभा का पहला पूर्ण सत्र होने जा रहा है। इससे पहले अप्रैल में सम्राट चौधरी ने एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट का सामना किया था।

End of Feed