Bihar News: पंचायत चुनाव कब होंगे? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया प्लान

Bihar News: बिहार में अगला पंचायत चुनाव नए परिसीमन के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों के नए स्वरूप, विकास और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर भी अहम जानकारी दी।

Bihar News: कई लोगों का प्रश्न था कि बिहार में पंचायत चुनाव कब होंगे? लेकिन अब इसको लेकर तस्वीर साफ हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि नए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगला पंचायत चुनाव कराया जाएगा। कल यानी सोमवार 21 सितंबर को पटना में आयोजित 'ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-5' के मुखिया संवाद कार्यक्रम में CM Samrat Chaudhary ने यह जानकारी दी। बता दें कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी 2026 के पंचायत परिसीमन से जुड़े नोटिफिकेशन और दस्तावेज उपलब्ध हैं।

Bihar News CM Samrat Chaudhary

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कब होंगे पंचायत चुनाव

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उन पंचायत प्रतिनिधियों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए स्थिति साफ हो गई है, जो लंबे समय से चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। सीएम सम्राट चौधरी का कहना है कि पंचायतों की नई सीमाएं तय होने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने चुनाव की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है।

End of Feed