'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

जहानाबाद सदर अस्पताल में टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ते के इस्तेमाल पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- 'बिहार का स्वास्थ्य विभाग आईसीयू में है।'

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जहानाबाद सदर अस्पताल में एक व्यक्ति के पैर के फ्रैक्चर को स्थिर रखने के लिए प्लास्टर की जगह गत्ते का इस्तेमाल किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का 'स्वास्थ्य विभाग खुद आईसीयू में है।'

BIHAR HEALTH

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य!

यह घटना बृहस्पतिवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में हुई, जहां हुलासगंज में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल होकर पैर में फ्रैक्चर झेलने वाले दो युवकों को चिकित्सकों ने निचले हिस्से में गत्ता बांधकर सहारे के साथ पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।

End of Feed