Gopalganj News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी, आधी रात को ताला काटकर मुकुट-हार किया छूमंतर; देखें VIDEO

गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में देर रात हुई चोरी की वारदात ने प्रशासन और श्रद्धालुओं को चौंका दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से कीमती सोने-चांदी के आभूषण और लॉकर में रखा बहुमूल्य सामान उड़ा लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Thawe Durga Temple Theft: बिहार के गोपालगंज जिले का प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल थावे दुर्गा मंदिर बीती रात चोरी की बड़ी घटना का शिकार हो गया। अज्ञात चोर मंदिर के भीतर घुस आए और मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी का मुकुट, हार, छतरी सहित कई बहुमूल्य आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लॉकर को भी तोड़ दिया, जहां कीमती सामान रखा गया था।

इस घटना के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात देर रात लगभग 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच हुई। उनके अनुसार, चेहरे पर मास्क लगाए दो अज्ञात चोर मंदिर के पीछे की ओर से सीढ़ी के सहारे अंदर दाखिल हुए।

End of Feed