Liquor Ban in Bihar: पटना सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का मामला सामने आया है। पटना के सचिवालय स्थित विकास भवन में शराब की बोतल और टेट्रा पैक मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने राज्य में कानून व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में पिछले 10 साल से शराबबंदी है। हालांकि,राज्य में अवैध शराब के कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। हालत ये है कि शराब की बोतल पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन में अधिकारियों के चैम्बर से बरामद हुई है। इस घटना ने राज्य में सियासी हंगामा खड़ा कर दिया है।

patna

पटना सचिवालय के विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास शराब की बोतलें बरामद की गई। PTI

विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास शराब का एक टेट्रा पैक बरामद किया गया। यह जगह सचिवालय परिसर का संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां कई विभागों के अधिकारी बैठते हैं।

End of Feed