सड़क से सलाखों तक : पटना में NEET पेपर लीक विरोध के दौरान हिंसा पड़ी भारी, विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार

नीट पेपर लीक विरोध के दौरान पटना में हुई हिंसा के आरोप में भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार सरकार ने शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पटना : नीट पेपर लीक के विरोध में दो दिन पहले पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन के संबंध में भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ को कथित तौर पर ’’हिंसा भड़काने’’ के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सौरभ ने 22 जुलाई को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें भाजपा नेताओं पर हमला किया गया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी।

MLA Sandeep Saurav Arrested Over Violence in Patna

भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार

इस मामले में सौरभ की भूमिका को लेकर बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को जहानाबाद, दरभंगा, कटिहार, बेगूसराय तथा राज्य के कई अन्य जिलों में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, बैरिकेड तोड़े तथा सरकारी एवं रेलवे की संपत्तियों में तोड़फोड़ की।

End of Feed