Ara Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में अपराधियों ने सरेआम एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैन कॉलेज के पास अपराधियों ने एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी होने के साथ-साथ क्षत्रिय संघ भोजपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
Bihar News: आरा में बड़ी वारदात, जैन कॉलेज के पास रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की सरेराह गोली मारकर हत्या
- Edited by: निशांत तिवारी
- Updated Oct 15, 2026, 07:43 AM IST
Ara Bihar Murder News: बिहार के आरा में जैन कॉलेज के पास सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अफसर और क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
End of Feed
