बिहार का मौसम (7 Mar 2026) Bihar Weather Today: तपती धूप के बीच एक्टिव हुए तीन सिस्टम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 Mar 2026: बिहार में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है और पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लेकिन अगले 48 घंटों में मौसम एक बड़ा यू-टर्न लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 से 11 मार्च के बीच पटना सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (7 Mar 2026): बिहार में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सूरज की तपिश ने मार्च की शुरुआत में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में आंधी-बारिश की संभावना है। ठंड अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सूबे का पारा तेजी से 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है।

bihar weather.

बिहार में जल्द आंधी-पानी के आसार

चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने

बिहार के लगभग सभी जिलों में अब दिन के समय स्वेटर और जैकेट अलमारियों में कैद हो चुके हैं। शुक्रवार के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, जहां मोतिहारी 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक, पटना से लेकर गया और औरंगाबाद तक, हर जगह पारा 30 से 34 डिग्री के बीच झूल रहा है। अब तो रातें भी उतनी ठंडी नहीं रहीं, पटना और मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि रात की गुलाबी ठंड भी अब विदाई ले रही है।

End of Feed