बिहार का मौसम (24 Mar 2026) Bihar Weather Today: 48 घंटे बाद फिर पलटी मारेगा बिहार का मौसम, भारी बारिश के साथ गिरेगा ठनका; 50 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 Mar 2026: बिहार में मौसम इन दिनों अलग तरह व्यवहार कर रहा है। जहां एक तरफ सूरज के तीखे तेवर पसीने छुड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बादलों की फौज फिर से घेराबंदी की तैयारी में है। चैती छठ के पावन अवसर पर व्रत करने वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आइए मौसम विभाग (IMD) के हवाले से जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (24 Mar 2026): बिहार के आसमान पर धूप और छांव की लुका-छिपी जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पारे ने ऐसी छलांग लगाई है कि लोग चिलचिलाती गर्मी महसूस करने लगे हैं। पटना से लेकर पूर्णिया तक अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है। फिलहाल, कैमूर 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक गर्मी का यह सितम अभी और बढ़ेगा, जिससे तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है।

bihar weather Rain

बिहार में लौटेगी बारिश

चैती छठ व्रतियों के लिए राहत की खबर

अच्छी बात यह है कि मंगलवार और बुधवार को मौसम सुहाना बना रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी और हल्की पछुआ हवाओं के कारण चैती छठ व्रतियों को भीषण तपिश का सामना नहीं करना पड़ेगा। पटना में मंगलवार को सूर्यास्त शाम 6:02 बजे होगा, जो व्रत के अनुष्ठानों के लिए अनुकूल रहेगा।

End of Feed