Bihar Weather Today: बिहार में तेज गर्मी और लू का कहर, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; कल से बदलेगा मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 April 2026: बिहार में भीषण गर्मी का कहर बरपा रही है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आज 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी हुआ है।

बिहार में आज का मौसम (23 April 2026 Bihar Weather Today): बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। दिन में सूरज की तल्खी भी लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण लोग कड़ी धूप में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिसके चलते गली-मोहल्लों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा अभी से देखने को मिलने लगा है। तेज धूप के कारण 44 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। आज भी बिहारवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today

सांकेतिक फोटो

बिहार के किन जिलों में आज चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, नालंदा और जहानाबाद में लू चलने की संभावना है। शेष जिलों में गर्मी सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि 24 अप्रैल से बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। लेकिन इसका असर फिलहाल सीमांचल इलाके तक ही सीमित रहने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से कुछ जगहों पर आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के मजबूत होने पर बिहार के अन्य हिस्सों में भी तापमान में थोड़ी कमी आ सकता है।

End of Feed