बिहार का मौसम (20 May 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का यू-टर्न! भीषण गर्मी के बीच 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 May 2026: बिहार में भीषण गर्मी के बीच आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

बिहार में आज का मौसम (20 May 2026): बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आज प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कैमूर सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद डेहरी में 41.2 डिग्री और छपरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। IMD के अनुसार बिहार में आगामी 3-4 दिनों तक मौसम मिलाजुला बना रहेगा। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं गर्मी देखने को मिल सकती है।

Bihar Weather

बिहार में 20 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज आंधी-बारिश के लिए 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 जिलों में येलो अलर्ट है। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन उमस फिर भी परेशान करेगी। IMD के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं तेज गर्मी के चलते भी वातावरण अस्थिर बना हुआ है, जिसके कारण बादल तेजी से बन रहे हैं। इसी वजह से बिहार में बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। बुधवार को दिन तक गर्मी का मौसम रहेगा, जिसके बाद शाम होते-होते मौसम अचानक बदल जाएगा और तेज आंधी व बारिश शुरू होने के आसार हैं।

End of Feed