बिहार का मौसम (17 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में पारा 31 डिग्री के पार, अगले 7 दिनों तक एक सा रहेगा हाल; जानें IMD का ताजा अपडेट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 Feb 2026: बिहार में बसंत ऋतु के बीच गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। कैमूर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि पटना में पंखे चलने लगे हैं। फसलों के लिए यह हालात अच्छे माने जा रहे हैं, आइए जानते हैं आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी।

बिहार में आज का मौसम (17 Feb 2026): बिहार में जाड़ा अब विदाई की दहलीज पर है। मौसम का मिजाज ऐसा है कि सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड के बीच दिन की चटख धूप अब पसीने छुड़ाने लगी है। आलम यह है कि पटना जैसे शहरों में लोगों ने अब कम स्पीड पर पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं।

bihar weather.

बिहार में मौसम के क्या हैं हालात

पारा पहुंचा 31 के पार

बिहार के तापमान के आंकड़े बता रहे हैं कि गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सोमवार को कैमूर जिला 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा शेखपुरा, सुपौल और खगड़िया में भी पारा 29 डिग्री के पार जा चुका है। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां बांका में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सबौर में अब भी 10.6 डिग्री सेल्सियस के साथ हल्की ठंड बरकरार है।

End of Feed