10 राज्यों में आज बदलने वाला है मौसम; राजस्थान के 13 जिलों में अलर्ट; देखें IMD का अपडेट
17 फरवरी से यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आएगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पहाड़ों में तापमान माइनस में रहने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा भी जताया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी आंधी-बारिश के संकेत हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी के शुरुआती संकेत भी दिखने लगे हैं। हमारे साथ जुड़े रहिए और देखते रहिए आपके शहर के मौसम का ताजा हाल।
10 राज्यों में आज बदलने वाला है मौसम; राजस्थान के 13 जिलों में अलर्ट; देखें IMD का अपडेट
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आई बारिश
आज के लिए विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय हुए इस नए वेदर सिस्टम का सबसे व्यापक और तीखा असर 18 फरवरी को देखने को मिलेगा।
