बिहार का मौसम (16 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी की समय से पहले दस्तक, 5 दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, बारिश के भी दिख रहे आसार

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Feb 2026: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। अगले 5 दिनों में तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी की शुरुआत होने वाली है। पटना समेत कई जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं। इन सब के अलावा आज से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बिहार के मौसम पर क्या असर डालेगा, आइए जानते हैं।

बिहार में आज का मौसम (16 Feb 2026): बिहार में अब 'गुलाबी ठंड' की विदाई और 'चुभने वाली धूप' की दस्तक का समय आ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के मौसम में जो उतार-चढ़ाव दिख रहा था, वह अब पूरी तरह से गर्मी की ओर झुकता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच दिनों के भीतर बिहार के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है, जिससे फरवरी के खत्म होते-होते गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी। लेकिन बात इतनी भर नहीं है, आज से पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है।

bihar weather.

बिहार में शुरू हुई गर्मी

मार्च से पहले ही 30 के पार जाएगा पारा

बिहार के कई जिलों में अब दोपहर की धूप लोगों को परेशान करने लगी है। पछुआ हवाओं की सुस्त पड़ती रफ्तार और साफ आसमान की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पहुंच रही हैं, जिससे दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन में 22 फरवरी तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ दिख रहा है। अनुमान है कि इस महीने के अंत तक पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस की पायदान को पार कर जाएगा। फिलहाल कैमूर 29.5 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।

End of Feed