बिहार का मौसम (13 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें; आज फिर जारी हुए अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Jan 2026: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं बिहार का मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (13 Jan 2026): बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है।

bihar weather today

बिहार में मौसम 10 दिन रहेगा ठंडा (AI Image)

अगले 10 दिन नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। बीते दिन यानी सोमवार को राज्य के 24 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जबकि 14 जिलों में येलो अलर्ट लागू रहा।

End of Feed