बिहार का मौसम (09 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी; जानें आज का मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Feb 2026: बिहार में आज 5 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण इन जिलों में विजिबिलिटी काफी प्रभावित हो सकती है। बिहार के अन्य जिलों में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानें:

बिहार में आज का मौसम (09 Feb 2026): बिहार में सर्दी अपने अंतिम दौर पर चल रही है। दिन में धूप तेज होने लगी है। ठंड का एहसास सिर्फ सुबह-शाम ही हो रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि घने कोहरे का प्रभाव अभी भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है। आज बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। जिनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। इन जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है।

Winter (1)

बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। जिससे हल्की गर्मी का भी एहसास हो सकता है। आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed