Bihar Weather Today: मौसम हुआ बेकाबू! पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली और ओलों से रहें सावधान

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 May 2026: बिहार में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आज बिहार के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में आज का मौसम (04 May 2026): बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम जारी है। आज भी प्रदेश के सभी 38 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। हालांकि मौसम में नमी बढ़ने के कारण कुछ जगहों पर उमस परेशान कर सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी बिहार के बेतिया, बेगूसराय और मोतिहारी में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं सीवान और गोपालगंज में छिटपुट बारिश हुई। इसके अलावा पटना, छपरा समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही बरकरार रही।

End of Feed