Bihar News: बिहार में सुशासन दिवस (Bihar Sushasan Divas) की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सुशासन दिवस को लेकर जहां नीतीश कुमार के 20 साल के शासन और बिहार में हुए विकास कार्यों की सराहना की, वहीं पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत भी दे दी।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (फाइल फोटो)
मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार के 21 साल पूरे हो रहे हैं। उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया और राज्य के विकास के लिए जो काम किए, वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसी को लेकर कल सुशासन दिवस मनाया जाएगा।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: जब पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले PM मोदी
'नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलना ही पार्टी के लिए सबसे अच्छी बात'
वहीं, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए निशांत ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता उनके पिता नीतीश कुमार और उन पर भरोसा रखें। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से भी अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को हमेशा अपने साथ लेकर चलें। निशांत के मुताबिक, नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलना ही पार्टी के लिए सबसे अच्छी बात होगी।
निशांत ने सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी
इसके साथ ही निशांत ने सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार का नेतृत्व किया और राज्य में सुशासन लाने का काम किया, जो अपने आप में बड़ी बात है। फिलहाल, सुशासन दिवस से ठीक पहले निशांत कुमार का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी नसीहत को अहम माना जा रहा है।
