बदलेगी बिहार की सूरत! 81 हजार एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप, 10 लाख करोड़ के निवेश से बसेंगे 12 नए सैटेलाइट शहर

Bihar Satellite Township: बिहार सरकार राज्य में विकास को नई रफ्तार देने के लिए 12 नई सैटेलाइट टाउनशिप बसाने जा रही है। इसके तहत पटना समेत विभिन्न जिलों में करीब 6.5 लाख एकड़ जमीन पर काम होगा।

Bihar Satellite Township: बिहार को विकास और बुनियादी ढांचे के मामले में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। सरकार प्रदेश के 12 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक 'सैटेलाइट टाउनशिप' का निर्माण करने जा रही है। इस पूरी महायोजना के लिए लगभग साढ़े छह लाख एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे राज्य में शहरीकरण और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

Bihar New Township Project

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान(फोटो: एआई/एआनआई)

इस योजना का सबसे बड़ा केंद्र राजधानी पटना होगी। पटना में 81 हजार एकड़ में एक विशाल ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव है। सरकार के अनुसार, अकेले इस परियोजना से करीब 10 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश आने की संभावना है। इससे न केवल बुनियादी ढांचे का कायाकल्प होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व तेजी मिलेगी।

End of Feed