बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले से बदला प्रशासनिक ढांचा

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें सुधांशु कुमार, विकास वैभव और परेश सक्सेना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं पुलिस आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Bihar Government Transfers 16 Senior IPS Officers

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नैयर हसनैन खान का हुआ तबादला

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से ट्रांसफर कर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध क्षेत्र, गया का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी और असैनिक सुरक्षा विभाग के एडीजी परेश सक्सेना को पदोन्नति देते हुए इसी विभाग में पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है।

End of Feed