बिहार में कुत्तों का आतंक; हर दिन 776 लोग हो रहे शिकार, पटना बना डॉग बाइट का हॉटस्पॉट

Bihar Dog Bite Cases: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024-25 में कुत्ते के काटने के 2,83,274 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 39 हजार अधिक हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसतन हर दिन 776 लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। राजधानी पटना इस सूची में सबसे ऊपर है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Bihar Economic Survey 2025-26: बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुका है। सोमवार को बिहार विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राज्य में 'डॉग बाइट' (कुत्ते का काटना) अब सबसे व्यापक बीमारी बन गई है। पिछले एक साल में प्रदेश में पौने तीन लाख से अधिक लोग कुत्तों का शिकार बने हैं, जो प्रशासन और नगर निकायों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में कुल 2,83,274 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हुए जबकि 2023-24 में यह संख्या 2,44,367 रही थी।

dog bite case bihar economic survey 2025 26

बिहार में साल भर में 2.83 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा (सांकेतिक तस्वीर)

हर दिन 750 से अधिक लोगों को काटते हैं कुत्ते

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसतन हर दिन 776 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हुए हालांकि रिपोर्ट में रेबीज के मामलों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया, जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों, खासकर कुत्तों के काटने से फैलता है। रिपोर्ट में बताया गया कि दूसरी सबसे व्यापक बीमारी एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एआरआई) या इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाली बीमारी रही। इस अवधि में राज्य में इस तरह के 31,025 मामले दर्ज किए गए।

End of Feed