Bihar: मदद के नाम पर हैवानियत! चंपारण में दिल्ली की किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने छापेमारी कर छुड़ाया

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली से भागकर आई नाबालिग को पहले दो युवकों ने अपनी बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से एक अन्य किडनैप हुए बच्चे को भी छुड़ाया है।

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से अपने नाबालिग प्रेमी के साथ भागकर आई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

East Champaran Gangrape News

पूर्वी चंपारण में नाबालिग के साथ गैंगरेप

मदद के बहाने बिछाया जाल

पुलिस के अनुसार, किशोरी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और दिल्ली में रहती थी। वह 13 मार्च की रात अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर से भागकर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर दोनों को अकेला और अनजान देखकर दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने उन्हें सुरक्षित रहने की जगह दिलाने का भरोसा दिया, जिस पर भरोसा करके दोनों उनके साथ चले गए।

End of Feed