समस्तीपुर में बेखौफ मनचले! लड़कियों से बदसलूकी का एक और VIDEO वायरल, सड़क पर युवती से थप्पड़बाजी

Samastipur Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कर्पूरी ग्राम, मुसरीघरारी और विभूतिपुर इलाकों से सामने आए इन वीडियो ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

Samastipur Crime News: बिहार के जमुई में हुई घटना की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि समस्तीपुर जिला अचानक सुर्खियों में आ गया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार, छेड़खानी और हाथापाई के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Social Media Viral Video (1)

समस्तीपुर में BACK TO BACK लड़की के साथ अभद्रता

मामले की शुरुआत कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव (Samastipur Police) से हुई, जहां एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। पुलिस अभी इस मामले की पड़ताल कर ही रही थी कि मुसरीघरारी इलाके से भी एक और वीडियो सामने आ गया। इस वीडियो में बाइक सवार एक युवक और युवती को 8 से 10 युवकों की भीड़ ने घेर रखा था।

End of Feed