Bihar Budget 2026: नीतीश सरकार का महिलाओं के विकास और शिक्षा पर जोर

बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब तक का सबसे बड़ा 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। आज पेश हुए बजट में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है। महिला उद्यमिता, योजनाओं और शिक्षा क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड आवंटन किया गया है।

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज यानी मंगलवार 3 फरवरी को पटना स्थित विधानसभा सदन में बजट पेश किया। यह बिहार सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3 लाख, 47 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। यह बजट पिछले साल की तुलना में 30 हजार करोड़ अधिक है। बजट में कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया। चलिए जानते हैं।

Bihar Budget Women.

बिहार बजट में महिलाओं के लिए घोषणा

बिहार सरकार ने आज पेश हुए बजट को लेकर कहा कि बढ़ा हुआ बजट विकास कार्यों को गति देगा। साथ ही कहा गया कि बढ़ता हुआ बजट राज्य की बढ़ती आर्थिक मजबूती का संकेत भी देता है। अब सरकार के पास ज्यादा संसाधन हैं, जिन्हें वह जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर सकती है।

End of Feed