'केतना कर्जा खइबअ ऐ राजा, कर्जा खा के विकास कइसे करबअ...', BJP व‍िधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल; जानें क्या-क्या कहा

बिहार के बक्सर में भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार पर कर्ज लेकर विकास करने को लेकर सवाल उठाए हैं। भोजपुरी अंदाज में उन्होंने पूछा कि आखिर कितना कर्ज लिया जाएगा और उससे विकास कैसे होगा। विधायक ने चुनाव के दौरान लोगों के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जाने पर भी सवाल उठाए।

बिहार के बक्सर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार और पार्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में सरकार की कर्ज नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “केतना कर्जा खइबअ ऐ राजा, केतना कर्जा खइब। कर्जा खा के विकास कइसे करबअ ऐ राजा।” विनय बिहारी ने कहा कि वह यह बात मीडिया के सामने कह रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि इसका क्या नतीजा होगा।

vinay bihari

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपने ही सरकार पर उठाए सवाल।

विधायक ने अपने बयान में कहा, “कम बोलने से वोट कटता है, ज्यादा बोलने से टिकट कटता है और बहुत ज्यादा बोलने से गर्दन कटती है। पता नहीं मेरे साथ क्या होगा।” उनके इस बयान को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा शुरू हो गई है।

End of Feed