पटना में हिरासत के बाद जज के सामने पेश किए गए तेज प्रताप यादव, भेजे गए बेऊर जेल; सोमवार को बेल अर्जी

Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने और बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। सोमवार को जमानत याचिका दाखिल होगी।

Tej Pratap Yadav: NEET पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों व सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया, जहां से आगे उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है। उनके वकीलों ने बताया कि सोमवार को अदालत में नियमित जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी।

tej pratap yadav arrest

JJD चीफ तेज प्रताप यादव हिरासत में

जज के सामने पेश हुए तेज प्रताप

जन शक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यू जजेज रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अदालत में पेश किया गया। इस दौरान जन शक्ति जनता दल की कार्यकर्ता वीणा मानवी ने कहा कि हमें गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दिन में प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि प्रदर्शन में जाना कोई अपराध था। और अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो मामला भी काफी हद तक शांत हो गया है। ऐसे में गिरफ्तारी की वजह क्या है? गौरतलब है कि वीणा मानवी बांकीपुर से उपचुनाव की JJD से प्रत्याशी थीं लेकिन इनका नॉमिनेशन रद्द हो गया था।

End of Feed