Begusarai Accident: बेगूसराय में भीषण सड़क दुर्घटना, ऑटो से कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

Begusarai Accident: बिहार के बेगूसराय में सुबह-सुबह एक ऑटो की ओवरटेक करने के दौरान कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान ऑटो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Begusarai Accident: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो और कार के बीच ज़ोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना बेगूसराय के एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक की है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जहां उन सभी इलाज चल रहा है।

Begusarai Accident

बेगूसराय में भीषण सड़क दुर्घटना

कार और ऑटो की जोरदार टक्कर

End of Feed