बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए 24 में से कुल कितने पुल बनकर हो गए तैयार; कब चलेगी पहली Bullet Train

अहमदाबाद और मुंबई के बीच 508 किमी लंबे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी है। इस रूट पर नदियों के ऊपर बनने वाले कुल 24 में से 9 पुल बनकर तैयार हो गए हैं। सरकार की योजना पहली बुलेट ट्रेन साल 2026 में गुजरात के ही दो स्टेशनों के बीच चलाने की है।

अहमदाबाद : अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का सपना साकार होता जा रहा है। यह सपना तेजी से आकार ले रहा है। बुलेट ट्रेन के बन जाने से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा। मुबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर कुल 508 किमी लंबा है, जिसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। इस रूट पर 8 स्टेशन गुजरात में, जबकि 4 स्टेशन महाराष्ट्र में बन रहे हैं। बुलेट ट्रेन को लेकर ताजा अपडेट आपके चेहरे पर खुशी की लहर ले आएगा।

Bullet train india

2026 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन

कोलक नदी पर बना पुल

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने गुजरात के वलसाड़ जिले में कोलक नदी पर 160 मीटर लंबा पुल तैयार कर लिया है। इसी मंगलवार को सूचना दी गई कि इस पुल का काम पूरा हो चुका है। इस पुल का काम पूरा होने के साथ ही 508 किमी लंबी बुलेट ट्रेन मार्ग पर बनने वाले कुल 24 पुल (नदियों के ऊपर) में से 9 बनकर तैयार हो चुके हैं। बताया गया कि इसमें वापी और विलमोरा स्टेशनों के बीच बने पुलों में चार फुल-स्पैन गर्डर भी शामिल हैं, जो 40-40 मीटर के हैं।

बता दें कि कोलक नदी, वापी से 7 किमी और बिलिमोरा रेलवे स्टेशन से करीब 43 किमी दूर है। कोलक नहीं यहां वलवेरी के पास सपुतरा के पहाड़ों से निकलती है और अरब सागर में जाकर गिरती है। NHSRCL के अनुसार वापी जिले में कोलक नदी के अलावा वलसाड में पार और औरंगा नदी, नवसारी में पूर्णा, मिंढोला, अंबिका और वेंगनिया नदी, खेड़ा जिले में मोहर और वडोदरा जिले में धाधर नदी के ऊपर पुल बनाए गए हैं।

End of Feed